युवा संस्कार अभियान चलाएगा आर्य समाज, केन्द्रीय आर्य युवक परिषद की विशाल आर्य कार्यकर्ता बैठक संम्पन्न

नई दिल्ली केन्द्रीय आर्य युवक परिषद नई दिल्ली के श्रावणी पर्व पर “युवा संस्कार अभियान: व 48 वें स्थापना दिवस की तैयारी हेतू विशाल आर्य कार्यकर्त्ता बैठक आर्य समाज अशोक विहार फेज-1एफ ब्लॉक दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल आर्य की अध्यक्षता में संम्पन्न हुई ।परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल आर्य ने कहा कि आर्य युवक परिषद युवाओं के चरित्र निर्माण के लिये युवा संस्कार अभियान दिनांक 3 अगस्त से 17 अगस्त 2025 तक चलायेगी।इसमें 12 से 25 वर्ष तक के लगभग 15,000 युवाओं को यज्ञोपवीत धारण करवाया जायेगा। यज्ञ,भजन व वैदिक विद्ववानों के प्रवचन होंगे।जिससे नयी पीढ़ी भारतीय संस्कृति से परिचित हो सकें।आज युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति की और अग्रसर हो रही है उन्हें अपनी गौरव शाली संस्कृति से परिचय करवाया जाए जिससे वह अपनी संस्कृति पर गर्व कर सके।मंच संचालन महामंत्री श्री महेन्द्र भाई ने किया,उन्होंने कहा कि यज्ञ समर्पण का दूसरा नाम है यज्ञ स्वयं जल कर प्रकाश करने का नाम है यह त्याग बलिदान की प्रेरणा देता है। सर्वश्री प्रवीण आर्य (गाजियाबाद),प्रतिभा सपड़ा,कृष्णा पाहुजा ,सुनीता बुगा, हरभजन सिंह देओल आदि के मधुर भजन हुए
आर्य समाज के 150 वे स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में एवं केन्द्रीय आर्य युवक परिषद का 48 वाँ राष्ट्रीय आर्य युवा सम्मेलन डा.अशोक कुमार चौहान के सानिध्य में रविवार 14 सितंबर 2025 को आर्य समाज डिफेन्स कॉलोनी नई दिल्ली में मनाया जाएगा जिसमें देश के विभिन्न प्रान्तों से सैकड़ों आर्य युवा प्रतिनिधि भाग लेंगे।इस अवसर पर सर्वश्री आचार्य अभयदेव शास्त्री,दुर्गेश आर्य
आचार्य गवेंद्र शास्त्री, विक्रांत चौधरी, हरेंद्र शास्त्री, अरुण आर्य,सुनीता बुगा ,योगेन्द्र शास्त्री
(ज़िन्द),वेद प्रकाश आर्य,रामकुमार आर्य,धर्मपाल आर्य, देवेन्द्र भगत, जीवन लाल आर्य,राम फल खरब,
कमल आर्य एवं हरभजन सिंह ने भी अपने विचार रखें।मुख्य रूप से डॉ प्रमोद सक्सेना सूर्यदेव आर्य, त्रिलोक शास्त्री, आचार्य सत्य शास्त्री, अवधेश, जुगल किशोर, मायाराम शास्त्री, देव प्रकाश आर्य,ओम सपडा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में फेंसिंग प्रतियोगिता का किया निरीक्षण


Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement