शहर में 182 को लगाई वैक्सीन

नैनीताल। नैनीताल में फ्रंट लाइन वॉरियर्स व 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज लगाई । बीडी पांडे अस्पताल के कोविड वैक्सिनेशन अधिकारी डॉ. संजीव खर्कवाल ने बताया कि कोरोना की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज लगाना जारी है। बताया कि मंगलवार को कुल 182 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई है। जिसमें में स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंट लाइन वॉरियर्स व 60 से ज्यादा उम्र के 84 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई है। वहीं 15 से 17 वर्ष के 30 किशोर किशोरियों को भी वैक्सीन की डोज लगाई गई।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad