हल्द्वानी में कालाढूंगी रोड स्थित जय नंदा बैंक्वेट हाल में जनपद स्तरीय आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया

नैनीताल l हल्द्वानी में कालाढूंगी रोड स्थित जय नंदा बैंक्वेट हाल में जनपद स्तरीय आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिला स्वास्थ्य समिति नैनीताल द्वारा आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) श्रीमान सुरेश भट्ट , महापौर नगर निगम हल्द्वानी श्रीमान गजराज बिष्ट , मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉ हरीश चंद्र पंत एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ( राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) डॉ संजीव खर्कवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए डॉ संजीव खर्कवाल द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए उनके द्वारा दिए जा रहे सहयोग की सराहना की गई, मुख्य अतिथि श्रीमान सुरेश भट्ट ने सभी आशा कार्यकर्ताओं, सुगमकर्ताओं, एवं आशा समन्वयक को संबोधित करते हुए विकसित भारत के निर्माण में स्वस्थ भारत की मुख्य आवश्यकता प्रकट करते हुए प्रेरित किया गया, महापौर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट जी ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरीश चंद्र पंत जी ने टी बी उन्मूलन कार्यक्रम संबंधी आगामी गतिविधियों एवं सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया गया।सम्मेलन में मुख्य अतिथियों के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं, सुगमकर्ताओं एवं समन्वयक को पुरस्कृत किया गया, आशा कार्यकर्ती पर प्रथम पुरुष्कार बीना कोरंगा हलद्वनी, द्वितीय स्थान पर जानकी देवी , तृतीय स्थान पर यशोदा देवी रही , आशा सुगमकर्ता पर प्रथम स्थान पर दुर्गा देवी, द्वितीय स्थान पर धना देवी, तृतीय स्थान पर सुशीला परगाई रही । बीना बोरा को ब्लॉक कोर्डिनेटर के रूप पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम प्रबन्धक मदन मेहरा जी एवं श्री प्रमोद भट्ट ने किया। कार्यक्रम मे सरयू नंदन जोशी, दीपक कांडपाल, बसंत गोस्वामी, आनंद खुंदूरी,पारस साह, सपना जोशी, ललित डोडियाल, राघवेंद्र रावत, हरेन्द्र कठायत, आदि उपस्थित रहे l











