भाजपा में शामिल हुए आप के भुवन

नैनीताल। आम आदमी पार्टी से नाराज चल रहे भुवन आर्य भाजपा में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने हल्द्वानी में बीजेपी की सदस्यता ली।श्री आर्य काफी लंबे समय से आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए थे और उन्हें आम आदमी पार्टी ने अपना प्रत्याशी भी बनाया था और उन्हें टिकट भी दे दिया गया था।टिकट को लेकर वह नाराज चल रहे थे।2 दिन पूर्व बीजेपी से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हेमचंद्र आर्य को आम आदमी पार्टी ने अपना प्रत्याशी बना दिया था,जिसके बाद उनका टिकट कट गया था, जिससे वह नाराज चल रहे थे अब वह बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी में अनेक काम किए जिसके चलते उन्हें प्रत्याशी भी बनाया गया था। बीजेपी से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हेम चन्द्र आर्य को टिकट दिए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी थी। जिसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी को छोड़ने का मन बना लिया था और अब वह और अब वह भाजपा में शामिल हो गए हैं।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad