अमृत महोत्सव के तहत योग शिविर का आयोजन हुआ

भीमताल।आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यू जी सी) के दिशानिर्देशों के अनुसार कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर स्थित बाबू जगजीवन राम छात्र छात्रावास में योग सत्र का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय द्वारा अमृत महोत्सव के तहत आयोजित यह योग सत्र भीमताल स्थित फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष डा अनीता सिंह के निर्देशन में आहूत किया गया जिसका पर्यवेक्षण छात्रावास अधीक्षक डा तीरथ कुमार द्वारा किया गया। योग सत्र परिसर में कार्यरत सहायक प्राध्यापक डॉ आदेश कुमार के नेतृत्व में आहूत हुआ जिसमें सहायक प्राध्यापक गोविंद राजपाल एवं अरविंद जंतवाल ने भी योगदान दिया। योग सत्र में छात्रवास के निवासित समस्त छात्रों के साथ साथ परिसर में अध्यनरत विद्यार्थियों ने शिरकत की।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad