XII उत्तराखंड राज्य रैंकिंग चैम्पियनशिप 2025 दूसरे दिन भी जारी

नैनीताल l XII उत्तराखंड राज्य रैंकिंग बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैम्पियनशिप 2025 के दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच कई रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले देखने को मिले। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।
आज के मैच परिणाम इस प्रकार रहे:
रोहित गर्ब्याल (देहरादून) ने अनुराग आहूजा (हल्द्वानी) को 3–0 से पराजित किया।
अंकुश नेगी (श्रीनगर) ने प्रशांत सैनी (देहरादून) को 3–1 से हराया।
आलोक अनेजा (देहरादून) ने अभिनव सिंह (देहरादून) को 3–2 से पराजित किया।
जतिन चौहान (देहरादून) ने चंदन कुमार राय (देहरादून) को 3–1 से हराया।
अमित रावत (देहरादून) ने मुस्तकीम अंसारी (देहरादून) को 3–0 से पराजित किया।
हितेन्द्र मल्ला (देहरादून) ने रुबप्रीत सिंह (हल्द्वानी) को 3–0 से हराया।
अंकित बत्रा (देहरादून) ने फैज़ अहमद (पोंधा) को 3–0 से पराजित किया।
कर्मेन्द्र सिंह (देहरादून) ने ऋषभ चौधरी (हरिद्वार) को कड़े मुकाबले में 3–2 से हराया।
लक्षय सूदी (पोंधा) ने नितिन सिंह (देहरादून) को 3–1 से पराजित किया।
पवन कन्याल (खटीमा) ने अनिल सागर (देहरादून) को 3–0 से हराया।
अमन नागपाल (देहरादून) ने अरविंद पंचभैया (देहरादून) को 3–0 से पराजित किया।
करण सिंह रावत (देहरादून) ने तुषार बिष्ट (देहरादून) को 3–0 से हराया।
करण थपलियाल (देहरादून) ने निवेश हुरला (देहरादून) को रोमांचक मुकाबले में 3–2 से पराजित किया।
शैलेन्द्र डंगवाल (रामनगर) ने ऋषि राज (विकासनगर) को 3–0 से हराया।
प्रतियोगिता के आगामी दिनों में और भी कड़े एवं रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। खिलाड़ी राज्य रैंकिंग अंक प्राप्त करने के साथ-साथ शीर्ष सम्मान के लिए संघर्ष कर रहे हैं।








