बुजुर्गों के साथ अब युवाओं को भी गठिया का दर्द सताने लगा है

Advertisement


नैनीताल। बुजुर्गों के साथ अब युवाओं को भी गठिया का दर्द सताने लगा है। गठिया से ग्रसित लोग जोड़ों में दर्द, सूचन और अकड़न से परेशान रहते ​हैं। ठंड के साथ गठिया का दर्द और ज्यादा परेशान करने लगता है। नैनीताल में भी ठंड शुरू होते ही गठिया रोग से ग्रसित लोग उपचार के लिए अस्पताल पहुंचने लगे हैं। अस्पताल में विशेषज्ञ की ओर से मरीजों को गठिया रोग की जानकारी व उससे बचने के उपाय भी बताए जा रहे हैं। बीडी पांडे अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र रावत ने बताया कि गठिया एक ऐसी बीमारी है जो जोड़ों में दर्द और सूजन का कारण बनती है, जिससे चलने-फिरने और दैनिक कार्यों में परेशानी होती है। यह रोग जोड़ों के ऊतकों को नुकसान पहुंचाता है और जोड़ों की गति को सीमित कर देता है। उन्होंने बताया कि गठिया रोग कई प्रकार का होता है। जिसमें ओस्टियोआर्थराइटिस जो जोड़ों के कार्टिलेज को नुकसान पहुंचाता है, रूमेटाइड आर्थराइटिस में जोड़ों के ऊतकों को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने बताया कि जोड़ों में दर्द, जोड़ों में सूजन, जोड़ों में अकड़न, जोड़ों की गति में कमी व थकान गठिया रोग के लक्षण होते हैं। बताया कि गठिया बढ़ती उम्र, आनुवंशिकता, मोटापा, पुरानी चोट के चलते हो सकता है। लेकिन इन दिनों कम उम्र में युवा भी इसका ​शिकार हो रहे हैं। इससे बचाव के लिए नियमित व्यायाम, स्वस्थ आहार, वजन में नियंत्रण व तनाव कम करना चाहिए।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement