क्या है एलियंस का राज और क्या कहता है नासा

नैनीताल: नासा की एक वैज्ञानिक ने एलियंस और उनकी मौजूदगी के बारे में कुछ सवालों के जवाब देने का प्रयास किया है। एलियंस के होने या न होने की नासा पुष्टि नहीं करता है।
हालांकि नासा ने कहा कि वह इसकी तलाश जारी रखेगा।
पोस्ट पर कई यूजर्स ने कहा कि जीवन पृथ्वी के बाहर मौजूद है।
एलियंस की मौजूदगी के बारे में क्या कहता है NASA?
नासा की वैज्ञानिक डॉ लिंडसे हेज़ ने पृथ्वी के बाहर जीवन की तलाश जारी रखने का वादा किया है।
स्पेस या अंतरिक्ष में दिलचस्पी रखने वाले हर व्यक्ति के मन में एक सवाल हमेशा रहता है- क्या पृथ्वी के अलावा भी कहीं जीवन मौजूद है? कई स्पेस अभियानों के बाद भी हम अभी तक धरती के बाहर कहीं भी जीवन के निशान नहीं खोज पाए हैं। हालांकि कई बार हम दुनिया के किसी हिस्से में UFO देखे जाने के बारे में सुनते जरूर हैं। मगर अक्सर ये खबरें सच साबित नहीं होती हैं और कई हमेशा रहस्य ही बनी रह जाती हैं। अगर यूनिवर्स को अनंत मान लिया जाए तो हमने अभी तक एक बाल बराबर भी इसकी सतह को खरोंचा नहीं है। इसी बीच नासा की एक वैज्ञानिक ने एलियंस और उनकी मौजूदगी के बारे में कुछ सवालों के जवाब देने का प्रयास किया है।
एस्ट्रोबायोलॉजी एक्सपर्ट डॉ लिंडसे हेज़ कहती हैं कि यह वास्तव में एक दिलचस्प सवाल है- एक ऐसा सवाल जिसे वैज्ञानिक वास्तव में लंबे समय से समझने और विस्तार से जानने की कोशिश कर रहे हैं। फिर भी वे किसी अन्य ग्रह पर जीवन की खोज नहीं कर पाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्री नंदा देवी महोत्सव में श्री राम सेवक सभा द्वारा विश्व शांति हेतु हवन व कन्या पूजन किया गया

वह आगे कहती हैं- मगर नासा धरती से परे जीवन के निशानों की तलाश लगातार कर रहा है। यूएस की स्पेस एजेंसी ने मंगल पर पांच रोवर और चार लैंडर भेजे हैं। इसके अलावा उनके ऑर्बिटर्स बहुत अधिक हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरों से लैस हैं, जो मंगल की सतह को देखते रहते हैं। फिर भी अभी तक मंगल के केवल एक छोटे से हिस्से का ही पता लगाया जा सका है। जितना अधिक वे खोजते हैं, उतना ही वे जीवन के पनपने के लिए अलग अलग वातावरणों के बारे में सीखते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऑल सेंट्स’ कॉलेज, नैनीताल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर बास्केटबॉल मुकाबला

“तो हम अभी तक यह नहीं कह सकते कि एलियंस मौजूद हैं या नहीं। »
फिर वह अमेरिकी एस्ट्रोनॉमर और बेस्ट सैलिंग राइटर Carl Sagan की पंक्तियां दोहराती हैं, “ब्रह्मांड एक बहुत बड़ी जगह है। अगर इसमें सिर्फ हम हैं, तो यह अंतरिक्ष की घोर बर्बादी के सिवाय कुछ नहीं है। जीवन पृथ्वी के बाहर मौजूद है। बस यह समय का फेर है कि नासा अभी तक इसे ढूंढ नहीं पाया है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement