जिले के धारी उपजिलाधिकारी कार्यालय में किसानों को फल सब्जी नुकसान के बीमा राशि उपलब्ध न होने पर ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया है
नैनीताल l जिले के धारी उपजिलाधिकारी कार्यालय में किसानों को फल सब्जी नुकसान के बीमा राशि उपलब्ध न होने पर ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया है। कांग्रेस के नेता गोपाल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में क्षेत्र के किसानों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
बुधवार को धरना प्रदर्शन में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी विकास खण्ड के काश्तकारों के साथ उनकी बीमा क्लेम में अनियमितता एवं अन्य मांगों को लेकर ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन में सम्मिलित हुए। पनेरु ने कहा कि भाजपा सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक लगातार जनता को आठ वर्षों से गुमराह करते आ रहे हैं क्या कारण है कि धारी रामगढ़ के किसानों का 80 प्रतिशत फसलों का नुक़सान हो जाने के बाद भी सरकार व बीमा कम्पनी हुए नुकसान का फायदा नहीं दे रहीं हैं यह अन्याय पिछले कई सालों से होते आ रहा है जिसके सन्दर्भ में स्वयं मेरे द्वारा भी 2022से सरकार एवं जिला प्रशासन के समक्ष उठाते रहे लेकिन किसी ने भी किसानों को न्याय नहीं दिया जिस कारण मजबूर होकर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड रहा है इसलिए आज से किसानों की लड़ाई न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा ।









