नगर के बी डी पांडे अस्पताल में नर्स डे पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया। इस मौके पर नर्सों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में नर्सों के रिक्त पदों को भरा नहीं गया है, जिससे उन पर कार्य का दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार से अपील की कि वे जल्द से जल्द रिक्त पदों को भरे। जिससे वह बेहतर तरीके से अपने कार्य को कर सकें।
गुरुवार को बीडी पांडे अस्पताल के सभागार में सिस्टर फ्लोरेंस नाइटेंगल की जयंती पर नर्स दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी और वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एमएस दुग्ताल व नर्सों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । सभी ने फ्लोरेंस नाइटेंगल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर सिस्टर फ्लोरेंस के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालकर उनके समर्पित सेवा भाव से सीखने के लिए प्रेरित किया। सभी नर्सों ने शपथ ली कि वे अस्पताल में आने वाले हर मरीज को समभाव से देख उनकी सेवा करेंगे और समाज हित में व अस्पताल हित में कार्य करती रहेंगी। कार्यक्रम के अंत में केक काटकर एक दूसरे को खिलाया गया। कार्यक्रम का संचालन अस्पताल की नर्सिंग फाउंडेशन की अध्यक्ष तृप्ति देउपा ने किया।
इस दौरान शशिकला, जानकी कनवाल, आरती, सीमा, मीना, स्नेहा, जयंती, नीतू, हेमा समेत सभी नर्सें मौजूद रहीं।
:

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad