नैनीताल में मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में Special Intensive Revision (SIR) विषय को लेकर नैनीताल क्लब में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में चुनाव सुधारों पर दिए गए भाषण को नैनीताल मंडल स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं को सुनाने की व्यवस्था बनाई

नैनीताल l मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में Special Intensive Revision (SIR) विषय को लेकर नैनीताल क्लब में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में चुनाव सुधारों पर दिए गए भाषण को नैनीताल मंडल स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं को सुनाने की व्यवस्था बनाई , भाषण को सुनने के बाद एक प्रश्नोत्तरी भी कार्यकर्ताओं के बीच आयोजित की गई वीडियोग्राफी सेशन भी आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़ी जानकारी को कार्यकर्ताओं तक सही, स्पष्ट और तथ्यात्मक रूप से पहुँचाना रहा; प्रशिक्षण के दौरान SIR की प्रक्रिया, आम जनता की शंकाएँ, अफवाहों से बचाव तथा संगठनात्मक भूमिका जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई, इस अवसर पर लगभग 50 कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिन्होंने प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता की और विषय से जुड़े प्रश्न भी रखे, सेशन के दौरान पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी भी की गई जिसे आगे संगठनात्मक नेटवर्क एवं प्रशिक्षण माध्यमों में उपयोग में लाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं तक सही जानकारी पहुँचाई जा सके, कार्यक्रम में नितिन कार्की मंडल अध्यक्ष, आशीष बजाज मंडल महामंत्री, विक्रम राठौर मंडल उपाध्यक्ष, मयंक पंत मंडल कोषाध्यक्ष, विकास जोशी मंडल मंत्री, भारत मेहरा मंडल कार्यालय मंत्री, आनंद बिष्ट, संतोष कुमार, मनोज पवार, पंकज बरगली, बच्ची लाल, रोहित भाटिया, सभासद मनोज जगती, लाल सिंह बिष्ट, ललित तिवारी जी, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, प्रेम सागर, विक्रम रावत, कविता गंगोला मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, मीना बिष्ट तथा युवा मोर्चा से रितुल कुमार और युवराज सिंह करायत उपस्थित रहे, कार्यक्रम का समापन संगठनात्मक एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और एक जिम्मेदार कार्यकर्ता की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad