अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा पर्यटकों का वाहन रेस्क्यू कर बचाई सभी की जान

नैनीताल।नैनीताल से हल्द्वानी की ओर आ रहा एक वाहन दो गांव के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन ने सवार पांच लोग घायल हो गए मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तत्काल ज्योलीकोट पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला और ईलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। शुक्रवार को रात करीब 9 बजे नैनीताल से बर्फबारी देखकर वापस हल्द्वानी लौट रहे पर्यटकों का वाहन दो गांव के समीप एकाएक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में वाहन सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना के बाद ज्योलिकोट चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घंटो तक रेस्क्यू अभियान चलाकर बमुश्किल सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला और ईलाज के लिए हायर सेन्टर हल्द्वानी भिजवाया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad