स्वर्गीय इंदिरा हिरदेश की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

नैनीताल। स्वर्गीय इंदिरा हिरदेश की जयंती पर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तराखंड की लोकप्रिय नेता के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।जानकारी के मुताबिक तल्लीताल स्थित कांग्रेस कार्यालय में बृहस्पतिवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय इंद्रा हिरदेश की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनुपम कबडवाल , जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ कमलेश तिवारी, नगर महिला अध्यक्ष डॉ भावना भट्ट, पप्पू कर्नाटक, कैलाश अधिकारी, मनोज , हिमांशु पांडे, मोहन कांडपाल सोनू कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर किया जा रहा राज्य में अनूठा पौधा रोपण आंदोलन आज 213वे दिन भी जारी रहा।
Advertisement