ऊर्जा निगम का पालिका पर तीन करोड़ का बकाया

नैनीताल। नगर पालिका ऊर्जा निगम का बिजली बिल भुक्तान नहीं कर पा रहा है। नगर पालिका ने 17 ट्रांसमिटरो का भुक्तान करना है।
जो की कुल बिल की राशि तीन करोड़ 90 लाख 61 हजार 93 रूपये है। वहीं पालिका का कहना है कि ऊर्जा निगम ने पालिका की ज़मीन पर लगभग 26 ट्रांसफॉर्मर लगाए हैं जिनका आज तक किराया नहीं दिया गया है।
जिसका ऊर्जा निगम पर लगभग 19 करोड़ का बकाया है। ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता आरएस बिष्ट का कहना है कि नैनीताल नगर पालिका भुक्तान नहीं कर रहा। अगर नगर पालिका ने भुक्तान नहीं किया तो विधुत अधिनियम 2003 धारा56 (1) के तहत कार्यवाही कर विधुत विच्छेदन किया जाएगा।साथ ही 17 कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
जिसके कारण क्षेत्रीय लोगो को भी समस्या हो सकती है। उक्त कारवाही की सुचना आयुक्त कुमाऊं मण्डल, जिलाधिकारी नैनीताल, मुख्य अभियन्ता उपसंस्थान काठगोदाम, नगर पालिका अध्यक्ष, अधियक्ष्ण अभियन्ता हल्द्वानी उपखंड अधिकारी वितरण मण्डल नैनीताल को भी दे दी गई है। अगर स्ट्रीट लाइटें बंद हो जाएंगी तो,कोई अप्रिय घटना भी घट सकती है। और जंगली जानवरों का भी खतरा बड़ सकता है।
नगर पालिका विद्युत बिल भुगतान नहीं कर रहा है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद का कहना है कि ऊर्जा निगम किसी अन्य जियो के अनुसार कार्यवाही कर रही है।और पालिका के पास दूसरा जियो है स्ट्रीट लाइटो के कनेक्शन न काटें जाए इसके लिए पालिका की ओर से ऊर्जा निगम को पत्र लिखा गया है और जल्द ही कुछ भुगतान किया जाने का आश्वासन भी दिया है।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एनएसएस द्वारा जागरूकता रैली एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन
Ad Ad Ad