तेरहवीं 6- रेड राष्ट्रीय स्नूकर चैम्पियनशिप 2025

देहरादून l प्राइड प्रीमियर सोलिटेयर, देहरादून में चल रही तेरहवीं 6-रेड राष्ट्रीय स्नूकर चैम्पियनशिप 2025 के लीग चरण का आज समापन हुआ। पूरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए और कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नॉकआउट चरण में अपनी जगह पक्की की।
आज के प्रमुख परिणाम:
ग्रुप W: बृजेश दामानी (पीएसपीबी) ने पांडुरंगैया (रेलवे) को 4–2 से हराया। दोनों क्वालीफाई हुए।
ग्रुप Z: ध्रुव पटेल (गुजरात) ने रोहित गर्ब्याल (उत्तराखंड) को 4–0 से हराया। दोनों आगे बढ़े।
ग्रुप Y: केतन चावला (मध्य प्रदेश) ने गौतम वर्मा (पंजाब) को 4–2 से हराया। दोनों क्वालीफाई हुए।
ग्रुप V: सुमेहर मागो (महाराष्ट्र) ने मनीष जैन (प. बंगाल) को 4–1 से हराया, वहीं एस. श्रीकृष्णा (पीएसपीबी) ने मुश्ताक खान (रेलवे) को 4–3 से हराकर क्वालीफाई किया।
ग्रुप U: शाहजैद (उत्तर प्रदेश) ने ओम सावंत (महाराष्ट्र) को 4–2 से हराया और दिव्या शर्मा (हरियाणा) ने सुभ्रत दास (ओडिशा) को 4–2 से मात देकर क्वालीफाई किया।
ग्रुप T: ऋतिक जैन (मध्य प्रदेश) ने प्रवीन माने (कर्नाटक) को 4–2 से हराया। दोनों क्वालीफाई हुए।
ग्रुप S: पप्पू शर्मा (आंध्र प्रदेश) ने शोएब खान (दिल्ली) को 4–1 से हराया। दोनों आगे बढ़े।
ग्रुप R: मोहम्मद हुसैन (रेलवे) ने पार्थिबा राजेन्द्रन (तमिलनाडु) को 4–2 से हराया और रूपेश रेडकर (गोवा) ने नीरज कुमार (रेलवे) को 4–1 से हराकर क्वालीफाई किया।
ग्रुप Q: साहिल डोरा (उत्तराखंड) ने महेंद्र चौहान (मध्य प्रदेश) को 4–1 से हराया, वहीं आलोक कुमार (पीएसपीबी) ने निसर्ग पटेल (गुजरात) को 4–1 से पराजित किया।
ग्रुप P: मनुदेव (कर्नाटक) ने फैसल खान (रेलवे) को 4–2 से हराया और प्रद्युमन शर्मा (हिमाचल प्रदेश) ने रिजाउल हक़ (मेघालय) को 4–1 से मात दी।
ग्रुप O: मुदस्सिर अशियाक (जम्मू एवं कश्मीर) ने राकेश रोशन (ओडिशा) को 4–1 से हराया, वहीं सौरव कोठारी (पीएसपीबी) ने तुषार श्रेष्ठ (बिहार) को 4–0 से मात दी।
ग्रुप N: विजय निचानी (तमिलनाडु) ने ओसवाल्ड मैसी (गुजरात) को 4–1 से हराया और गिरीश (रेलवे) ने अश्विन (केरल) को 4–0 से मात दी।
लीग चरण का समापन शानदार मुकाबलों और कड़े संघर्षों के साथ हुआ, जिसने नॉकआउट दौर के लिए रोमांचक माहौल तैयार कर दिया है। अब आगे प्रतिस्पर्धा और भी अधिक तीव्र होने की उम्मीद है।
इस बीच, महिला वर्ग के मुकाबले आज प्राइड प्रीमियर सोलिटेयर, देहरादून में शुरू हो चुके हैं और वर्तमान में जारी हैं, जो दर्शकों को रोमांचित करेंगे।















