राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरु रानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधा रोपण अभियान 503 वें दिन भी जारी रहा

नैनीताल l राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरु रानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधा रोपण अभियान 503 वें दिन भी जारी रहा। पौधारोपण अभियान के 503वे दिन विवाह समारोह को पौधारोपण अभियान से जोड़ते हुए चौकोड़ी हेरिटेज में पिथौरागढ़ निवासी संजय चौहान की पुत्री हर्षा व तनुज ने परिणय सूत्र में बधने से पूर्व एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया। तनुज व हर्षा ने कहा कि वह अब अपनी हर सालगिरह पर पौधारोपण करेंगे। संजय चौहान ने कहा की प्रकृति के संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा भी समय-समय पर पौधारोपण किया जाता रहा है। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण अभियान जारी रहेगा।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad