राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन 516 वें दिन भी जारी रहा

डीडीहाट l राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन 516 वें दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 516वे दिन डीडीहाट स्थित गुरु रानी भवन परिसर में अपने पिताजी स्वर्गीय तारादत्त गुरुरानी की स्मृति में अपनी माता लीलावती गुरु रानी के साथ स्मृति पौध लगाया। वहीं लखनऊ से आए गिरीश गुरु रानी व ममता गुरु रानी ने पौधारोपण अभियान से जुड़ते हुए एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया। गिरीश गुरुरानी ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि वह भी इस पौधारोपण अभियान का हिस्सा बन रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में लीलावती गुरु रानी, कार्तिकेय गुरु रानी, ममता गुरु रानी उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad