राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 619वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल l राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 619वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 619वे दिन डीडीहाट में नामकरण संस्कार को पौधारोपण अभियान से जोड़ते हुए डीडीहाट के सामाजिक कार्यकर्ता योगेश कन्याल व भावना कन्याल ने अपनी पुत्री के नामकरण संस्कार के अवसर पर एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया। योगेश कन्याल ने कहा कि अब वह अपनी पुत्री के हर जन्मदिन पर पौधारोपण करेंगे और वह भाग्यशाली है कि रामनवमी के दिन उन्हें पौधारोपण करने का अवसर मिल रहा है। भावना कन्याल ने कहा कि सभी को पौधारोपण अभियान से जुड़ना चाहिए। कार्यक्रम में डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील शाह, नरेंद्र सिंह कन्याल प्रदीप कन्याल बलवंत कन्याल ,राजेंद्र कफलियां ,प्रवीण कन्याल दीपक चंद्र जोशी श्याम सिंह पोखरिया सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।











