राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 574वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल l राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 574वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 574वे दिन पौधारोपण को विद्यालयों से जोड़ने के कार्यक्रम।।। मेरा पौधा मेरा परिवार ।।।के तहत आज डीडीहाट के विद्यासागर पब्लिक स्कूल के गुरुजनों, छात्र-छात्राओं को पौधा रोपण अभियान से जोड़ते हुए पौधे वितरित किए गए। दिनेश गुरु रानी द्वारा गुरुजनो व छात्र-छात्राओं को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई। पौधारोपण अभियान के तहत आज विद्यासागर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रधानाचार्य रेनू भंडारी कार्की का जन्मदिन भी पौधारोपण के साथ मनाया गया। रेनू भंडारी कार्की ने कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि उनका जन्मदिन आज पौधारोपण के साथ मनाया जा रहा है ।उन्होंने पौधारोपण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस अभियान से छात्र-छात्राओं को जोड़ना सराहनीय है। अब प्रत्येक छात्र-छात्रा का कर्तव्य बन जाता है कि वह पौधे का संरक्षण करें। कार्यक्रम में उद्यान विभाग डीडीहाट द्वारा 500 पौधे वितरित किए गए। गुरु रानी ने कहा कि छात्र-छात्राए इन पौधों का वृक्ष बनने तक संरक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से विद्यालयों को पौधारोपण अभियान से जोड़ रहे हैं। आज के कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता विपिन जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन कन्याल,सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कन्याल विद्यालय के अध्यापक धर्मेंद्र गौतम ,गीता बोरा, नीरू बोरा, निशा चौहान, प्रियांशी कफलिया, बिपिन चंद्र जोशी, भुवन जोशी, सागर कार्की, पंकज पुजारी, दीप पन्त उपस्थित रहे। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण अभियान जारी रहेगा ।उन्होंने पौधारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता विपिनजोशी व उद्यान विभाग का आभार प्रकट किया।