राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपणअभियान 510वे दिन भी जारी रहा।

डीडीहाट l राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपणअभियान 510वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 510वे दिन डीडीहाट के लधडा गांव स्थित कालसिन में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत मनोहर सिंह बोरा ने पौधारोपण अभियान से जुड़ते हुए एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया। दिनेश गुरु रानी द्वारा मनोहर सिंह बोरा को शाल उड़ाकर सम्मानित किया। मनोहर सिंह बोरा ने कहा कि पौधारोपण अभियान से जुड़ना सौभाग्य की बात है ।उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधे का वृक्ष बनने तक वह संरक्षण करेंगे व अन्य को भी प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में उम्मेद सिंह बोरा, भूपेंद्र सिंह बोरा सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन सिंह कन्याल सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह कन्याल, डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील साह उपस्थित रहे। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad