राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 519वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 519वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 519वे दिन निगम मुख्यालय नैनीताल में कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर व महाप्रबंधक पर्यटन विजयनाथ शुक्ल से संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के संबंध में वार्ता की साथ ही मुख्यमंत्री को भेजे गए मांग पत्र पर चर्चा की। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके द्वारा नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2018 जारी की गई है। लेकिन उनका पौधारोपण अभियान जो 3 जुलाई 2024 से प्रारंभ हुआ उसके तहत नियमितीकरण नियमावली की कट ऑफ डेट 2025 की जानी चाहिए जिससे वर्ष 2015 तक के कर्मचारियों को नियमितीकरण का लाभ मिल सके।
इसी क्रम में आज पौधारोपण अभियान के तहत निगम मुख्यालय परिसर में महासंघ के अध्यक्ष मंजुल सनवाल महामंत्री रामू पन्त व गैस मैनेजर रवि मेहरा के साथ पौधारोपण किया। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण अभियान जारी रहेगा।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad