राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 506वे दिन भी जारी रहा।

डीडीहाट l राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 506वे दिन भी जारी रहा। पौधारोपण अभियान के 506 वे दिन डीडीहाट में शेर सिंह शाही की पुत्री डॉक्टर चित्रांशी शाही ने पौधारोपण अभियान से जुड़ते हुए अपने वैलनेस फिजियोथैरेपी सेंटर का उद्घाटन करने से पूर्व पौधारोपण किया। कार्यक्रम में दीवान शाही बहादुर सिंह शाही कमला चूफाल गिरीश चूफाल प्रमोद डिगारी उपस्थित रहे।
पौधारोपण अभियान से जुड़ते हुए पिथौरागढ़ में नगर निगम में कार्यरत नंदा वल्लभ पांडे की पुत्री डॉक्टर रुचि ने प्रणय सूत्र में बंधने से पूर्व पौधारोपण किया। कार्यक्रम में गीतांजलि पांडे महिपाल डोबाल, नगर निगम की मेयर कल्पना देवलाल सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
पौधारोपण अभियान से जुड़ते हुए गुरना में राज्य आंदोलनकारी व पत्रकार बसंत भट्ट के पुत्र दीपक व पुत्रवधू विनायका ने परिणय सूत्र में बधने के बाद पौधारोपण किया कार्यक्रम में अशोक भट्ट, सुशीला भट्ट इंद्र लूंठी उपस्थित रहे।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उनका अभियान विवाह समारोह व शुभ कार्यों को भी जोड़ते हुए पौधारोपण निरन्तर कर रहा है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad