राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा चलाया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण अभियान 492वे दिन भी जारी रहा

पिथौरागढ़ l राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा चलाया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण अभियान 492वे दिन भी जारी रहा। पौधारोपण अभियान के 492 वें दिन कुसौली पिथौरागढ़ में दुग्ध संघ पिथौरागढ़ में कार्यरत श्रीमती रीना बिष्ट व धन सिंह बिस्ट के पुत्र सागर एवं श्रीमती रेखा देवी व लक्ष्मण सिंह की पुत्री आरती ने पौधारोपण अभियान से जुड़ते हुए एक पौधा धरती मां के नाम के तहत।।। परिणय पौध।।लगाया। आरती व सागर ने कहा कि अब वह अपनी हर सालगिरह पर एक पौधा जरुर लगाएंगे। उन्होंने कहा कि इस लगाए गए पौधे की वह देख-देख करेंगे। रीना बिष्ट व धन सिंह ने कहा कि पौधारोपण करना प्रकृति की सच्ची सेवा है अब वह इस पौधे की सुरक्षा अपने परिवार के सदस्य के रूप में करेंगे ।कार्यक्रम में जिला ट्रेड यूनियन के महामंत्री नीरज जोशी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad