राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण 481 वें दिन भी जारीरहा

नैनीताल l पौधारोपण अभियान के 481वे दिन राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर डीडीहाट विकासखंड में राज्य आंदोलनकारियों ने तहसीलदार डीडीहाट पिंकी आर्य के नेतृत्व में एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया । पिंकी आर्य ने कहा कि पौधारोपण अभियान आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण के लिए मील का पत्थर साबित होगा उन्होंने दिनेश गुरुरानी की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा जो पौधारोपण अभियान चलाया गया है वह प्रकृति संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य कमल चूफाल प्रहलाद सिंह चूफाल दीवान सिंह मेहता दिनेश जोशी पीसी जोशी श्रीमती सावित्री डांगी रविंद्र बोरा सुनील शाह अर्जुन कन्याल गोविंद सिंह रावत अशोक खड़ायत सहित राज्य आंदोलनकारी उपस्थित रहे ।इधर दिनेश गुरु रानी ने नित्य की भांति आज भी अपने स्वर्गीय पिताजी तारा दत्त गुरुरानी की स्मृति में स्मृति पौध लगाया। उन्होंने कहा कि उनका अभियान जारी रहेगा।









