पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में माउंट कैलाश यात्रा दर्शन करने से लौटे प्रथम दल के यात्रियों का कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने माला पहनाकर व जूस पिलाकर स्वागत किया गया ।

Advertisement

पिथौरागढ़ l पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में माउंट कैलाश यात्रा दर्शन करने से लौटे प्रथम दल के यात्रियों का कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने माला पहनाकर व जूस पिलाकर स्वागत किया गया ।
यात्रियों ने कुमाऊं मंडल विकास निगम व पर्यटन विभाग की व्यवस्थाओं की सराहना की।
यात्रियों ने कहा कि उन्हें कैलाश के अद्भुत दर्शन हुए वे दर्शन से अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यहां पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। यात्रियों ने पर्यावरण संरक्षण के तहत कुमाऊँ मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरु रानी की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा उच्च हिमालय क्षेत्र में हिमालय बचाओ अभियान चलाकर सराहनीय पहल की जा रही है।
इधर दिनेश गुरु रानी ने माउंट कैलाश के दर्शन भारत की भूमि से होने पर मुख्यमंत्री ,पर्यटन सचिव ,कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक सहित जिला प्रशासन व अन्य विभागों का जो यात्रा के संचालन में लगे हैं । प्रथम दल सकुशल यात्रा कर वापस लौट आया है।
यात्रियों का स्वागत करने वालों में दीपक रावल राजेंद्र सिंह विजय बोरा रचना सौरभ खोलिया महेश कुमार गोपाल बिष्ट हरि सिंह शेर सिंह उपस्थित रहे

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement