चैन लिंक घेरबाड़ योजना से बंजर पड़े खेत भी हो रहे आबाद, कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही चैन लिंक घेरबाड़ योजना

नैनीताल l फसलों को आवारा एवं जंगली जानवरों से हो रहे नुकसान के बचाव हेतु कृषि विभाग नैनीताल द्वारा चैन लिंक घेरबाड़ योजना चलाई जा रही है। जिससे किसानों को जंगली जानवरों एवं आवारा पशुओं से हो रहे नुकसान से बचाव होगा। सरकार द्वारा कृषि विभाग के माध्यम से चलाई जा रही इस योजना से बेहतर कृषि,
ओद्यानिकी उत्पादन के साथ ही ग्रामीणों का गाँव से पलायन भी कम हो रहा है। नैनीताल जिले के गांव भद्यूनी विकास खंड भीमताल निवासी आनंदी देवी का कहना है कि गांव की भूमि बेहतर ऊपजाऊ वाली है, लेकिन जंगली जानवरों के आंतक के कारण फसलों में नुकसान होता था, साथ ही मनोबल भी कम होते जा रहा था। बेहतर खेतीबाड़ी के लिए ग्रामीणों ने कृषि विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर, खेतीबाड़ी में होने वाले नुकसान के बारे में अवगत कराया। इसके पश्चात कृषि विभाग के अधिकारियों ने गांव में सर्वे कर चैन लिंक घेरबाड़ योजना से घेरबाड़ किया। वर्तमान में तारबाड़ होने से जंगली जानवरों का आतंक खत्म हो गया है। साथ ही अब बंजर पड़े खेत भी आबाद हो रहे हैं। जिससे
कृषि कार्य में बेहतर आय भी प्राप्त हो रही है।
बता दें कि गांव भद्यूनी में योजना के तहत 3.22 लागत से कार्य कर 5 हैक्टेयर क्षेत्रफल भूमि को उपचारित किया गया। जिसमें करीब 35 से अधिक लाभार्थी परिवार हैं।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad