संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष एवं कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरु रानी का नैनीताल पहुंचने पर निगम कर्मचारियों ने स्वागत किया। विगत दिनों देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिनेश गुरु रानी को जलदूत सम्मान से सम्मानित किया गया।

Advertisement

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष एवं कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरु रानी का नैनीताल पहुंचने पर निगम कर्मचारियों ने स्वागत किया। विगत दिनों देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिनेश गुरु रानी को ।।जलदूत सम्मान।।। से सम्मानित किया गया। दिनेश गुरु रानी को मुख्यमंत्री ने तीसरी बार सम्मानित किया ।इससे पूर्व उन्हें राज्य के पर्यावरण के क्षेत्र में दिए जाने वाले।।।। गोलकीपर अवार्ड।।। से सम्मानित किया गया। उसके बाद इन्हें।।।। हिमालय मित्र सम्मान।।।।। से सम्मानित किया गया। दिनेश गुरु रानी को कई मंचों से क्षेत्रीय व जनपदीय स्तर पर भी सम्मानित किया जा चुका है। दिनेश गुरु रानी द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में विगत कई वर्षों से कार्य किया जा रहा है। उनके द्वारा जहां कैलाश मानसरोवर यात्रियों के माध्यम से उच्च हिमालय क्षेत्र में पौधारोपण किया जाता है। वहीं जन्मदिन ,सालगिरह, विवाह समारोह में पौधारोपण करवाया जाता है ।वहीं जनप्रतिनिधियों, माननीय मंत्री गण, सहित उच्च अधिकारियों से भी पौधारोपण करवाया जाता है।
उनके द्वारा राज्य में वर्तमान में अपनी मांग मनवाने के लिए पर्यावरण संरक्षण के तहत अनूठा आंदोलन किया जा रहा है। उनके द्वारा।।। मेरा पौधा मेरा परिवार।।। घर-घर तिरंगा, घर-घर पौधा।।। पौधे के साथ ज्ञापन ।।।सहित कई कार्यक्रम चला कर निगम कर्मचारियों के माध्यम से 1000 फीट की ऊंचाई से लेकर 15000 फीट की ऊंचाई तक निगम परिसरों में पौधारोपण व सफाई अभियान चलाया गया। उनके द्वारा आंदोलन की अवधि में 27000 से ज्यादा पौधों का रोपण किया जा चुका है।
दिनेश गुरु रानी को मिलने वाले सम्मान पर उनके मित्रों शुभचिंतकों ने बधाई दिए हैं ।वहीं महासंघ के महामंत्री कंचन चंदोला ,उपाध्यक्ष गौतम कुमार, उपाध्यक्ष पीतांबर दुमका, कोषाध्यक्ष तारा दत्त भट्ट, मंजुल सनवाल दीपक पांडे ,नरेंद्र थापा संतोष पन्त, रामू पन्त मोहम्मद आसिफ, ललित सहाय, प्रकाश सिंह मेहरा, नीता आर्या , रजनी बिष्ट,बीना कर्नाटक,गंगोत्री बिष्ट जतिन कुमार आदि ने स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  हिन्दी दिवस" विषय पर गोष्ठी संपन्न हिन्दी को दैनिक व्यवहार में लाये -राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य
Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement