एसएसपी नैनीताल के नेतृत्व में लगातार चल रही कड़ी चेकिंग का दिख रहा असर, बनभूलपुरा पुलिस ने एक व्यक्ति को नाजायज चाकू के साथ किया गिरफ्तार, शातिर किस्म का है अपराधी, पूर्व में भी 05 बार जा चुका है जेल

नैनीताल l वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा सभी प्रभारियों को जनपद को अपराध मुक्त बनाए जाने हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्धों/ आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। जिसके क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात डॉ0 जगदीश चंद्रा, तथा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 13.12.2025 को गोला पार्किंग स्थित सज्जाद की झोपड़ी से एक व्यक्ति को नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त संबंध में थाना बनभूलपुरा में 4/25 आर्म्स एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है,अपराधिक इतिहास की जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि वह मुखानी से पूर्व में चोरी तथा नशे की तस्करी में पांच बार जेल जा चुका है।

अभियुक्त का नाम

धर्मेंद्र कश्यप पुत्र मुन्नालाल निवासी पंचशील कॉलोनी पीली कोठी थाना मुखानी नैनीताल उम्र 36 वर्ष,

बरामदगी

01 अदद नाजायज चाकू

पुलिस टीम-
▪️उ0नि0 जगबीर सिंह
▪️का0 महबूब अली
▪️का0 मो0 यासीन

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad