जिलाधिकारी यूक्रेन में फंसे लोगों की पूरी जानकारी जुटाएः राधा रतूड़ी

देहरादून: यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों को सकुशल घर वापसी के पर सचिवालय में हुई अधिकारियों की बैठक में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए है कि वह यूक्रेन में फंसे लोगों से और उनके परिजनों से लगातार संपर्क बनाए रखें और उनके बारे में सभी जानकारियां एकत्रित करें जिसे दिल्ली स्थित आयुक्त कार्यालय को भेजा जा सके जिससे लोगों की सुरक्षित वापसी संभव हो सके, और एमईए को सूचनाओं का आदान प्रदान हो सके। प्रभारी मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि अब तक उनके पास 282 लोगों के यूक्रेन में होने की जानकारी है तथा 33 लोग अब तक वापस लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि बाकी लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके इसके लिए राज्य आपदा परिचालन केंद्रको सक्रिय किया गया है तथा जनपद व तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। दिल्ली और मुंबई पहुंचने वाले लोगों के लिए एक समन्वय केंद्र स्थापित किया गया है जिससे कि वापस आने वालों के परिजनों को उन तक पहुंचने व रहने की कोई समस्या न हो। उन्होंने कहा कि इसके लिए दिल्ली में सचिव विनोद कुमार सुमन को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे लोगों की वापसी के लिए सूचनाओं के आदान-प्रदान में किसी तरह की दिक्कत न हो इसकी एक मजबूत व्यवस्था की गई है। उन्होंने कि यूक्रेन में फंसे लोगों की लोकेशन सहित अगर सभी जानकारियां उपलब्ध होगी तभी उन तक पहुंचना संभव होगा और उनकी वापसी के सही प्रयास किए जा सकेंगे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad