धामी के सीएम बनने पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया मिष्ठान वितरण

नैनीताल। पुष्कर सिंह धामी की सीएम बनने पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया मिष्ठान वितरण । मंगलवार को मंडल मंत्री आरती बिष्ट के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुष्कर सिंह धामी के सीएम बनने पर मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई। इस दौरान उन्होंने कहा कि नवनियुक्त सीएम पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के युवा सीएम है। सीएम बनने पर उत्तराखंड के विकास कार्यों में अपनी भागीदारी करेंगे। उन्होंने बताया है कि सीएम पुष्कर धामी को नगर की समस्याओं से भी अवगत कराया जाएगा,जिससे नगर में विकास कार्य तेजी से होंगे। इस दौरान दीपिका बिनवाल, आरती बिष्ट, विमला अधिकारी, विमला तिवारी, रीना मेहरा,प्रेमा अधिकारी, सोनू साह, ज्योति गोस्वामी, कविता तिवारी, राधा, उर्मी बिष्ट, विक्रम राठौर, आयुषी भंडारी व विश्वकेतु आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad