तनुज मेहरा भारतीय सैन्य अकादमी से पास आउट होकर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट अधिकारी के रूप में देश सेवा के लिए नियुक्त हुए

नैनीताल l सरोवर नगरी निवासी गोविंद सिंह मेहरा एवं श्रीमती लता मेहरा के सुपुत्र अभिनव मेहरा के बड़े भाई, लेफ्टिनेंट तनुज मेहरा ने वर्ष 2022 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने अपनी हाईस्कूल की शिक्षा नैनीताल स्थित लॉन्गव्यू पब्लिक स्कूल से तथा इंटरमीडिएट की शिक्षा नैनीताल के अम्तुल पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। इसके अतिरिक्त वे एक वर्ष तक नेवी विंग, 5 नेवल यूनिट, उत्तराखंड एनसीसी, नैनीताल की डीएसबी सब-यूनिट में कैडेट भी रहे। कठोर एवं अनुशासित प्रशिक्षण के पश्चात वर्ष 2024 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से सफलतापूर्वक पास आउट हुए। इसके उपरांत भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून में प्रशिक्षण प्राप्त किया और भारतीय सैन्य अकादमी से पास आउट होकर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट अधिकारी के रूप में देश सेवा के लिए नियुक्त हुए। यह उपलब्धि विशेष रूप से गौरवपूर्ण है क्योंकि वे अपने संपूर्ण परिवार एवं पीढ़ी में भारतीय सेना में अधिकारी बनने वाले प्रथम सदस्य हैं। यह सफलता स्वर्गीय नैन सिंह मेहरा (दादाजी), श्रीमती चंपा मेहरा (दादीजी), दीवान सिंह (नानाजी) एवं श्रीमती राधिका देवी (नानीजी) के आशीर्वाद से प्राप्त हुई है। चाचा अनिल सिंह मेहरा एवं चाची श्रीमती तुलसी मेहरा के आशीर्वाद से यह उपलब्धि और भी विशेष हुई। यह क्षण पूरे परिवार एवं क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।”

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad