एसडीएम ने नैनीताल के होमस्टे में किया निरीक्षण
नैनीताल l जिला अधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम नवाजिश खालिक ने नैनीताल व आसपास के क्षेत्रों में संचालित हो रहे होमस्टे होटलों का सत्यापन अभियानचलाया गया l अवैध रूप से संचालित हो रहे होमस्टे या जो मानकों का पालन नहीं कर रहे है उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी l
एसडीएम नवाजिश खालिक ने बताया कि नैनीताल और आस पास के क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित हो रहे होमस्टे और होमस्टे के नियमों का पालन नहीं होने की शिकायत लगातार मिल रही है l जिसके लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को नैनीताल व आस पास के क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाया गया है l जिसमें निरीक्षण के बाद सत्यापन आख्या तैयार की जाएगी , जिसके बाद नियमानुसार जो होमस्टे मानकों का पालन नहीं कर रहे है उनके निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी l सोमवार को नैनीताल, रामगढ़, भीमताल आदि क्षेत्रों में टीम निरीक्षण कर रही है, सुबह 9 बजे तक 15 होमस्टे होमस्टे, होटलों का निरीक्षण किया गया है l यह निरीक्षण शाम तक जारी रहेगा l प्रथम दृष्टि अनियमितता यह सामने आई है कि होमस्टे में मालिक का रहा अनिवार्य है किचन, पार्किंग होनी चाहिए l जिसमें देखने को मिल रहा है कि पार्किंग नहीं है, मालिक कही बाहर रह रहा है l जिसकी पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी l











