संजीव आर्य ने दर्जनों ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जनसंपर्क किया

नैनीताल। कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य ने अपना जनसंपर्क तेज कर दिया है।इस दौरान उन्होंने धनिया कोर्ट, हरतप्पा, हाली, घुना,बजेड़ी,धूलकोट, आदि क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान जगह जगह पर लोगों ने उनका स्वागत किया। श्री आर्य ने क्षेत्रवासियों से कहा कि जिस तरह विकास कार्य उन्होंने पहले किए हैं, आगे भी करते रहेंगे।उन्होंने कहा कि वह हर वक्त लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए आगे रहेंगे और सभी समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी कई क्षेत्रों में अनेक काम होने बाकी है कांग्रेस सरकार आते ही सारे काम पूरे कर दिए जाएंगे।सभी कच्चे मार्गों को पक्का कर दिया जाएगा, उन्होंने क्षेत्रवासियों का आह्वान किया कि वह 14 फरवरी को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने कहा कि विकास केवल कांग्रेस पार्टी कर सकती है। उन्होंने कहा स्वास्थ्य सुविधाएं हर क्षेत्रों में ठीक किए जाएंगे।इस दौरान लोगों ने कई समस्याएं उनके समक्ष रखीं। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि वह सभी समस्याओं का समय-समय पर निस्तारण करेंगे। प्रत्याशी संजीव आर्य का जगह –जगह पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। जनसंपर्क में उनके साथ दर्जनों कांग्रेसी मौजूद थे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad