संजीव आर्य ने किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन
नैनीताल::: नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने निवर्तमान विधायक संजीव आर्या का टिकट वितरण के बाद पहली बार नैनीताल आगमन पर नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल के ने नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद संजीव आर्य ने मल्लीताल स्थित चुनावी कार्यालय का रिबन काटकर विधिवत उद्धघाटन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश पांडेय जी , नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री मुन्नी तिवारी, मंजू बिष्ट, पूर्व चेयरमैन मुकेश जोशी , मारुति साह , हरीश भट्ट, कैलाश अधिकारी, बंटू आर्या , सूरज पांडेय ,पवन जाटव, सचिन आर्या, पप्पू कर्नाटक संजय कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Advertisement











