सेवानिवृत्त कर्मचारी संघर्ष समिति कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारीयों ने पौधारोपण अभियान के 553वे दिन कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर को पौधारोपण अभियान से जोड़ते हुए पौधा देकर सेवानिवृत कर्मचारियों के प्रकरण पर वार्ता की गई

नैनीताल l निगम मुख्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारी संघर्ष समिति कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारीयों ने पौधारोपण अभियान के 553वे दिन कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर को पौधारोपण अभियान से जोड़ते हुए पौधा देकर सेवानिवृत कर्मचारियों के प्रकरण पर वार्ता की गई।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि सेवानिवृत कर्मचारियों को सातवें वेतन के एरियर का भुगतान करने, लंबित देयको का भुगतान करने, न्यूनतम वेतनमान में कार्यरत कर्मचारियों को छठे वेतनमान का ऐरियर नहीं मिला है उन्हें एरियर देने , 2023 से महंगाई भत्ता देने निगम के,आवास गृहो में सेवारत कर्मचारियों की भांति ठहरने की सुविधा देने के साथ-साथ निगम में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को शासनादेश के तहत नियमितीकरण करने, संविदा में 2022 तक कार्यरत कर्मचारियों को समान कार्य का समान वेतन देने की मांग की।
प्रबंध निदेशक ने कहा कि उनकी मांगों का शीघ्र निराकरण किया जायेगा।
प्रतिनिधि मंडल में महामंत्री बसंत जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोबिंद मेहता, उपाध्यक्ष भुवन लाल शाह उपस्थित रहे।