मतगणना के दौरान मतगणना केंद्र व संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेगी पुलिस

नैनीताल। नैनीताल के निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान मतगणना केंद्र व संवेदनशील स्थानों पर तैनाती के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। सुबह ब्रीफिंग के बाद पुलिस सुरक्षा व्यवस्थाओं में जुट जाएगी। एसपी डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि मतगणना के दौरान मतगणना केंद्र व आस पास के क्षेत्र में पुलिस नजर बनाए रखेगी। धर्मशाला से ऊपर की पर किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में भी पुलिस तैनात रहेगी। प्रत्याशी व उनके सहयोगियों के वाहनों व मतगणना से जुड़े अन्य वाहनों को भी पार्किंग स्थलों पर पार्क किये जाएंगे। बताया कि हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। बेवजह मतगणना केंद्र के समीप किसी को नहीं घूमने दिया जाएगा

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad