नैनीताल में पुलिस के जवानों ने खेली उच्चाधिकारियों के साथ होली

नैनीताल l नैनीताल पुलिस ने गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ रंगों का पर्व होली मनाई। डॉ० मंजूनाथ टी०सी०, एसएसपी ने कहा कि
पुलिस कर्मी सदैव त्योहारों पर जनता की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। हमारा उद्देश्य अपने इस बड़े पुलिस परिवार के साथ खुशियों के कुछ पल साझा करना है ताकि उनमें नई ऊर्जा का संचार हो सके। एसएसपी नैनीताल की अगुवाई में नैनीताल पुलिस ने ड्यूटी की थकान मिटाकर जवान जमकर थिरके। सुरक्षा की कठिन जिम्मेदारियों और ड्यूटी की व्यस्तताओं के बीच, नैनीताल पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने आपसी सौहार्द के साथ होली मनाई। डॉ० मंजूनाथ टी०सी० भी इस मौके पर मौजूद रहे। उत्सव की शुरुआत एसएसपी आवास पर महिला पुलिस कर्मियों और पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा मंगल गीतों और सामूहिक नृत्य के साथ हुई। उच्चाधिकारियों की मौजूदगी ने जवानों का मनोबल बढ़ाया और उत्सव के उत्साह को दोगुना कर दिया। एसएसपी नैनीताल ने स्वयं कमान संभालते हुए पुलिस टोली के साथ जिलाधिकारी, आईजी और कमिश्नर आवास पहुंचकर आला अधिकारियों को रंग लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रत्येक जवान को गुलाल लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार ने मिष्ठान, विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुफ्त उठाया। तल्लीताल व मल्लीताल कोतवाली में पारंपरिक होली गीतों पर पुलिसकर्मियों का उत्साहपूर्ण नृत्य किया। उल्लास के बीच भी पुलिस बल का अनुशासन और मर्यादा मिसाल बनी रही। ऊंच-नीच और पद का भेद मिटाकर सभी अधिकारी व जवान एक-दूसरे को रंग लगाया।







