छात्रवृत्ति हेतु उपलब्ध सभी आवेदन पत्रों का भौतिक सत्यापन हुआ पूर्ण

नैनीताल l जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में डी एस बी परिसर नैनीताल और कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल में अध्ययनरत छात्र/ छात्राओं द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर छात्रवृत्ति योजनाओं हेतु किए गए ऑनलाइन आवेदन पत्रों में से डी एस बी परिसर में उन्हें उपलब्ध कराए गए सभी आवेदन पत्रों का भौतिक सत्यापन का कार्य पूर्ण कर भौतिक सत्यापन रिपोर्ट जिला अधिकारी कार्यालय नैनीताल और जिला समाज कल्याण अधिकारी नैनीताल को उपलब्ध करा दी गई है। इसी भौतिक सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति धनराशि का भुगतान किया जाना है । सत्यापन कार्य ए आर ओ सुरेन्द्र सिंह बिष्ट और पूर्ति निरीक्षक गौरव जोशी के द्वारा किया गया । इस कार्य में डी एस बी परिसर नैनीताल की ओर से डाo राजेश्वर ने सहयोग किया गया ।











