निगम कर्मियों का धरना प्रदर्शन 71वें दिन भी जारी रहा

Advertisement

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण की मांग को लेकर चलाए जा रहे अनूठे पर्यावरण संरक्षण के आंदोलन के आज 71वें दिन भी निगम कर्मचारियों ने भारी बरसात के बावजूद पौधारोपण किया ।साथ ही मुख्यमंत्री को विभिन्न माध्यम से ज्ञापन भी प्रेषित किया।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि जब तक नियमितीकरण नियमावली जारी नहीं होती है तब तक पर्यावरण संरक्षण के तहत किया जा रहा पौधारोपण जारी रहेगा और विभिन्न माध्यमों से निगम कर्मचारी अपने कार्यों को करते हुए ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को प्रेषित करेंगे।
पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों ने कैलाश मानसरोवर यात्री वाटिका में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। निगम द्वारा चलाए गए कार्यक्रम में पूर्व मंडलीय अध्यक्ष शिक्षक संगठन कृपाल सिंह मेहता, श्याम सुंदर सिंह बिष्ट सहित अन्य लोगों ने भी पौधारोपण किया ‌
कार्यक्रम में हर सिंह शेर सिंह पदम सिंह वेद प्रकाश गोपाल बिष्ट सौरव खोलिया महेश कुमार दीपक राजेंद्र सिंह विजय बोरा सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement