जन-जन की सरकार” अभियान के तहत बहुद्देशीय शिविर का आयोजन, जिलाधिकारी ने 23 विभागों को दिए निर्देश

नैनीताल l “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत जनपद नैनीताल में बहुद्देशीय शिविर (न्याय पंचायत गरम्पानी) का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी नैनीताल श्री ललित मोहन रयाल द्वारा इस संबंध में 23 विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। यह बहुद्देशीय शिविर दिनांक 17 दिसंबर, 2025 (बुधवार) को महिला उत्थान सभागार, खंड-बेतालघाट (विकास खंड बेतालघाट) में प्रातः 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा। शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी द्वारा की जाएगी। शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा विभिन्न विभागीय सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। इसके अंतर्गत जनसुनवाई, समस्याओं का त्वरित समाधान, योजनाओं में पंजीकरण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि शिविर में राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, कृषि, समाज कल्याण, सैनिक कल्याण, महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, श्रम, स्वास्थ्य, आयुष, पशुपालन, ऊर्जा, सहकारिता, लोक निर्माण, शिक्षा, पेयजल, सिंचाई, वन, कौशल विकास, आपदा प्रबंधन एवं बैंक/वित्तीय संस्थानों सहित कुल 23 विभागों के अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार, फोटोग्राफी एवं जनप्रतिनिधियों/जनसामान्य की सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी विभाग पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad