जिला सेवायोजन कार्यालय नैनीताल द्वारा नैनीताल क्लब शैले हॉल नैनीताल में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया

नैनीताल l जिला सेवायोजन कार्यालय नैनीताल द्वारा नैनीताल क्लब शैले हॉल नैनीताल में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में 16 नियोजकों / कम्पनी प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, रोजगार मेले में 252 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें से 58 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया वहीं 95 अभ्यर्थियों को कम्पनी प्रतिनिधियों द्वारा द्वितीय चरण के साक्षात्कार हेतु शार्टलिस्ट किया गया। मेले को सफल बनाने के लिए जिला सेवायोजन अधिकारी नैनीताल श्रीमती प्रियंका गड़िया द्वारा समस्त नियोजकों/ कम्पनी प्रतिनिधियों तथा सहयोगी कार्मिकों एवं अधिकारियों का मेले में सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक श्रीमती सरिता आर्या, मंडी सलाहकार मनोज जोशी, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा भी अपनी गरिमामय उपस्थिति से अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित किया गया साथ ही रोजगार मेले में कार्यालय के विकास कुमार, खजान पाठक, श्रीमती रक्षिता जोशी, प्रकाश चन्द्र सनवाल, शंकर लाल, पंकज जीना, दीप चन्द्र जोशी, संजय कुमार सहित सभी कार्मिक उपस्थित थे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad