एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के कड़े निर्देशों पर जनपद में चोरी के मामलों के लगातार हो रहे खुलासे, चोरगलिया पुलिस ने चोरी की मोटर साईकिल के साथ एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार, पूर्व में भी कई बार जा चुका है जेल

नैनीताल l वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा सभी प्रभारियों को थाना क्षेत्रों में घटित चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण करने के निर्देश दिए गए है, जिसके क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व मनोज कुमार कत्याल* के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लालकुआ श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक चोरगलिया हरपाल सिंह के नेतृत्व में चोरगलिया पुलिस द्वारा पूर्व में पंजीकृत मु0 FIR NO. 98/25 धारा 305 (a) /334(4) भारतीय न्याय संहिता बनाम अज्ञात में प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 17.12.2025 को चैकिंग के दौरान एमवीआर बैरियर चोरगलिया के पास एक व्यक्ति को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त का विवरण-
लक्ष्मण मौर्य पुत्र कुंवर सैन निवासी कुमाऊ कालोनी जवाहर ज्योति दमुवाढुंगा थाना काठगोदाम नैनीताल उम्र 26 वर्ष,

बरामदगी-
मोटर साईकिल स्पलैण्डर रंग काला चेचिस नं0 MBLHAR081HHC46379

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

1.मु0 FIR NO. 17/2024 धारा 379/411IPC चालानी थाना हल्द्वानी
2.मु0 FIR NO. 91/2025 धारा 305(a)/331(4)BNS चालानी थाना मुखानी
3-मु0 FIR NO- 281/20, धारा- 457/380/411 IPC चालानी थाना मुखानी
4-मु0 FIR NO- 98/25, धारा- 305(a)/331(4)/317(2)BNS चालानी थाना चोरगलिया

पुलिस टीम

1-प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह
2-उ0नि0 सुनील गोस्वामी
3-HC ना0पु0 मंजीत सिंह
4-कानि0 ना0पु0 भारत भूषण
5- कानि0 ना0पु0 चन्दन सिंह

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad