केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के 46 वें स्थापना दिवस पर “राष्ट्रीय आर्य बुद्धिजीवी सम्मेलन” संपन्न, स्वामी दयानंद ने वेद ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाया-सांसद बांसुरी स्वराज,महर्षि दयानन्द का समाज सुधार अविस्मरणीय रहेगा- आनंद चौहान

Advertisement

*

नई दिल्ली l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के 46 वें स्थापना दिवस पर “राष्ट्रीय आर्य बुद्धिजीवी सम्मेलन” का आयोजन आर्य समाज मालवीय नगर नई दिल्ली में किया गया।समारोह की अध्यक्षता आनंद चौहान (निदेशक,एमिटी शिक्षण संस्थान) ने की उन्होंने कहा कि आर्य समाज के लोग विश्व को बदलेंगे और स्वामी दयानन्द के विचारों को ज़न ज़न तक पहुंचाएंगे।कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य आरक्षित शास्त्री ने यज्ञ के साथ किया। मुख्य अतिथि सांसद बांसुरी स्वराज ने 46 वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का युवा देश का भविष्य है आपमें से ही आने वाले समय मे पार्षद, विधायक और सांसद बनेंगे।स्वामी दयानंद की शिक्षायें समन्वय की, समाधान की,एकता की ओर सबसे ऊपर राष्ट्रवाद की हैं उनको आत्मसात करके ही भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने विकसित भारत का सपना देखा था।यदि स्वामी जी ना आते तो वेदों का ज्ञान विलुप्त हो जाता।ब्रह्मज्ञान को सरलता और सहजता से जन जन तक पहुंचाने का काम यदि किसी ने किया है तो वह स्वामी दयानन्द ने किया है।उन्होंने आगे कहा कि ओंकार सृजन की शक्ति है।आधुनिकता के लिए अंग्रेजी सीखो लेकिन अपनी संस्कृति को भूलना नहीं है,यज्ञ हवन भी सीखना है। विशिष्ठ अतिथि ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती महान समाज सुधारक थे उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में उल्लेखनीय योगदान दिया।वह एक निर्भीक सन्यासी थे उन्होंने सदा सत्य का पालन किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने किया उन्होंने कहा कि आर्य युवक परिषद् युवा पीढी को सुसंस्कार देने का काम जारी रखेगी। वैदिक विद्वान आचार्य विद्याप्रसाद मिश्र,राष्ट्रीय कवि प्रो.सारस्वत मोहन मनीषी, विमलेश बंसल दर्शनाचार्य,गवेन्द्र शास्त्री,श्रुति सेतिया,पूजा चौहान( एमिटी विश्व विद्याल,कृष्ण प्रसाद कौटिल्य झारखण्ड आदि ने अपने ओजस्वी विचार व्यक्त किए।पिंकी आर्य के मधुर भजन हुए। आर्य नेता एच एन मिथरानी
ने कहा कि आर्य युवक परिषद महर्षि दयानन्द के संदेश को आम लोगों तक पहुंचाने का सराहनीय काम कर रही है। सुश्री सुहानी चौहान का “आर्य नवाचार सम्मान” से अभिनंदन किया गया।राष्ट्रीय महासचिव महेन्द्र भाई व आर्य नेता एच एन मिथरानी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री सौरभ गुप्ता के निर्देशन में आर्य युवकों का व्यायाम प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहे। प्रमुख रूप से प्रवीण आर्य,डा प्रमोदसक्सैना (गाजियाबाद), बीजेपी नेता अनिल शर्मा,डॉ. नंदनी शर्मा, प्रमोद पाठक,मदन वर्मा, राजेन्द्र आर्य, अरुण आर्य, कपिल बब्बर जम्मू, भानू प्रताप वेदांलंकार इंदौर, अजय आर्य करनाल, वीरेंद्र योगाचार्य फरीदाबाद, राम कुमार आर्य, श्री कृष्ण दहिया जींद, संदीप बत्रा सोनीपत,रविदेव गुप्ता, रविन्द्र आर्य, राधा भारद्वाज, सोनिया संजू, राजेश मेहंदीरता ,धर्म पाल आर्य ,दुर्गेश आर्य,अतुल सहगल,प्रकाशवीर शास्त्री, देवेन्द्र भगत,विद्ययोंतमा झा आदि उपस्थित थे।जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया l

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं महामंत्री उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस हरीश पनेरु ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर भीमताल विधानसभा मैं सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement