नैनीताल में नव संवत्सर पहली बार रामायण गाथा का मंचन

नैनीताल। शहर की प्रसिद्ध धार्मिक व सांस्कृतिक संस्था श्रीराम सेवक सभा नंदा देवी महोत्सव की तर्ज पर फागोत्सव के सफल आयोजन के बाद अब नव संवत्सर पर खास धार्मिक आयोजन कर रही है। नव संवत्सर पर दो अप्रैल की शाम को म्यूजिकल एंड लाइट सिस्टम पर आधारित ‘रामायण गाथा मर्यादा की’ का मंचन किया जाएगा। ग्राफिक ऐरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर के छात्रों का दल इसका मंचन करेगा। इस मंचन को शानदार बनाने के लिए संस्था की ओर से श्रीराम सेवक सभा प्रांगण पर भव्य मंच तैयार किया जाएगा।
संस्था के महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि नव संवत्सर प्रतिपदा के अवसर पर अपराह्न दो बजे आचार्य भगवती प्रसाद जोशी नव संवत्सर के प्रभाव व राशिफल का वाचन करेंगे। संस्था पदाधिकारियों को सफल आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह आयोजन श्रीराम सेवक सभा भवन में होगा। उन्होंने शहरवासियों से आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad