नेचर गाइड एवं ईको टूरिज्म प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

नैनीताल l नैनीताल वन प्रभाग के निर्देशन में हिमालयन बोटेनिकल गार्डन, नारायणनगर में तीन दिवसीय कंट प्लान योजना अनतर्गत ग्रामीणों की क्षमता विकास हेतु नेचर गाइड एवं ईको टूरिज्म प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिमालयी क्षेत्रों की वनस्पति एवं जैव विविधता की जानकारी, नेचर गाईड के नियम, कर्तव्य एवं जिम्मेदारियों, हिमालयन बॉटनिकल गार्डन की जैव विविधता एवं प्रमुख पौधों एवं औषधीय वनस्पत्तियों की जानकारी, पक्षी अवलोकन, पक्षियों की पहचान से संबंधित जानकारी व हिमालयन बॉटनिकल गार्डन का भ्रमण कराया गया।
प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार ने बताया कि ट्रैक रूट अध्ययन , टांकी से मैना पीक एवं नैना पीक से किलबरी वन विश्राम गृह , बनस्पति एवं वन्यजीव अवलोकन एवं वर्ड वाचिंग, नैमा देवी जलकुण्ड भ्रमण किलबरी, पंगूट , नैना देवी हिमालयन पक्षी संख्क्षण आरक्षिति, नेना रेज भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा हिमालयन बोटॅनिकल गार्डन, नारायणनगर में कैट प्लान योजना के अन्तर्गत ‘नेचर गाइड एवं ईको टूरिज्म प्रशिक्षण से स्थानीय स्तर पर रोजगार प्रारम्भ करने पर विचार-विमर्श, हिमालयन बोटैनिकल गार्डन, भ्रमण के अनुभव, नैना देवी हिमालयन पक्षी संरक्षण आरक्षिति, नैना रेंज में ट्रैक के दौरान देखी गई वनस्पति, वन्यजीव एवं पक्षियों पर चर्चा की गई । समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर ममता चन्द, उप प्रभागीय वनाधिकारी, नैनीताल वन प्रभाग, नैनीताल, नितिन पन्त, वन क्षेत्राधिकारी, बढ़ौन मनोरा वन क्षेत्र, विजय भट्ट, उत्तरी गौला वन क्षेत्र, श आनन्द लाल, वन क्षेत्राधिकारी, प्राणी उद्यान, नैनीताल, अभय जोशी, वन क्षेत्राधिकारी समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।