राष्ट्रीय महासचिव सुरभि द्विवेदी बोलीं- कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी, चुनाव को लेकर गंभीर


नैनीताल l नैनीताल में गुरुवार को नैनीताल क्लब में को भारतीय युवा कांग्रेस की अहम बैठक शुरू हुई। बैठक में यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी सुरभि द्विवेदी विशेष रूप से पहुंचीं।
सुरभि द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी आगामी चुनाव को लेकर बेहद सीरियस हैं। कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है, जहां युवाओं को संगठन में आगे बढ़ने का पूरा मौका दिया जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि आने वाले चुनाव के लिए यूथ कांग्रेस घर-घर जाकर संपर्क करेगी। बूथ स्तर तक युवाओं को जोड़कर सदस्यता अभियान तेज किया जाएगा। 18 से 35 वर्ष के युवा संगठनात्मक चुनाव में नामांकन कर सकते हैं। यूथ कांग्रेस प्रदेश से लेकर ब्लॉक स्तर तक नई समितियों का गठन कर रही है। चुनाव लड़ने के इच्छुक युवाओं से ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं।”कांग्रेस जनता की आवाज है। राहुल गांधी जी लगातार युवाओं को राजनीति में लाने पर जोर दे रहे हैं। यूथ कांग्रेस अब सिर्फ नारेबाजी नहीं, बल्कि संगठन के चुनाव लड़कर नेतृत्व करेगी। नैनीताल से लेकर हर जिले में हम घर-घर जाएंगे और भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के बीच रखेंगे।” बैठक में नैनीताल जिला यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी, विधानसभा व ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।