नन्दा बल्लभ पालीवान बने शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ अध्यक्ष

नैनीताल l शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ, डीएसबी परिसर के शुक्रवार को हुए चुनावों में नन्दाबल्लभ पालीवान संघ के अध्यक्ष बने, जबकि विपिन चन्द्र सचिव निर्वाचित हुए।
शुक्रवार को निर्वाचन अधिकारी भारत भूषण जोशी की देखरेख में चुनाव हुए। जिसमे अध्यक्ष नन्दा बल्ल्म पालीवाल, उपाध्यक्ष महिला रीता लोहनी उपसचिव लाल सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, उप सचिव लाल सिंह सचिव विपिन चन्द्र व कोषाध्यक्ष नासिर अली निर्वाचित हुए। सचिव पद पर दो प्रतिभागी थे। कुल मत 95 में से 79 सदस्यों ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें विपिन चन्द्र को 40 तथा पुष्कर घनस्याल को 35 मत प्राप्त हुए एक मत नोटा तथा 03 मत अमान्य घोषित किये गये। इस तरह विपिन चन्द्र सचिव निर्वाचित घोषित किये गये। अन्य पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। चुनाव के बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी भारत भूषण जोशी द्वारा शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी जगदीश पपनै द्वारा सभा को सम्बोधित कर निर्वाचन प्रक्रिया, निर्वाचन एवं परिणाम का सन्दर्भ सार की व्याख्या प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष गणेश बिष्ट
अतुल कुमार, प्रभात मठपाल, गजेन्द्र प्रसाद, दिनेश चन्द्र, जय प्रकाश मिश्रा, हेमन्त प्रसाद, संतोष कुमार, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, फरीदा खान, मनीष कुमार, किरण कुमार, अनूप कुमार, नवीन प्रसाद, गणेश राम, कैलाश सिंह बिष्ट, सोहेल सिद्दीकी, ब्रिजेश जोशी, गणेश सिंह बिष्ट, नवीन चन्द्र पाठक, खष्टी पालीवाल, मुन्नी जोशी, देवकी देवी, राधा देवी, शकुन्तला बिष्ट, चन्दन, डॉ० भुवन चन्द्र शर्मा, डॉ० पी० एस० अधिकारी डॉ० हरदयाल सिंह जलाल, एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।



