नैनीताल के लेफ्टिनेंट तनुज मेहरा बने भारतीय सेना के अधिकारी

नैनीताल। नैनीताल निवासी गोविंद सिंह मेहरा एवं लता मेहरा के पुत्र लेफ्टिनेंट तनुज मेहरा ने भारतीय सेना में अधिकारी बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने वर्ष 2022 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण की थी। लेफ्टिनेंट तनुज मेहरा ने अपनी हाईस्कूल की शिक्षा नैनीताल स्थित लॉन्गव्यू पब्लिक स्कूल तथा इंटरमीडिएट की शिक्षा अम्तुल पब्लिक स्कूल, नैनीताल से प्राप्त की। छात्र जीवन के दौरान वे एक वर्ष तक नेवी विंग 5 नेवल यूनिट उत्तराखंड एनसीसी नैनीताल की डीएसबी सब-यूनिट में कैडेट के रूप में भी सक्रिय रहे, जहां से उन्हें अनुशासन और नेतृत्व के गुण विकसित करने का अवसर मिला। कठोर एवं अनुशासित प्रशिक्षण के बाद वर्ष 2024 में उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से सफलतापूर्वक पास आउट किया। इसके बाद उन्होंने भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून में प्रशिक्षण प्राप्त किया और अब भारतीय सैन्य अकादमी से पास आउट होकर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट अधिकारी के रूप में देश सेवा के लिए नियुक्त हुए। यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि लेफ्टिनेंट तनुज मेहरा अपने संपूर्ण परिवार एवं पीढ़ी में भारतीय सेना में अधिकारी बनने वाले प्रथम सदस्य हैं। उनकी इस सफलता के पीछे स्वर्गीय नैन सिंह मेहरा (दादा), चंपा मेहरा (दादी), दीवान सिंह (नाना) एवं राधिका देवी (नानी) का आशीर्वाद रहा है। साथ ही चाचा अनिल सिंह मेहरा एवं चाची तुलसी मेहरा के आशीर्वाद से यह उपलब्धि और भी गौरवपूर्ण बनी है। लेफ्टिनेंट तनुज मेहरा की इस सफलता से पूरे परिवार, मित्रों एवं क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad