नैनीताल फ्लैट्स ने लगातार 2 सेटों में जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

नैनीताल l एन टी जी और डी एस ए ओपन वॉलीबॉल टूर्नामेंट के तत्वाधान में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के मौके में फाइनल मैच नैनीताल फ्लैट्स और हाईकोर्ट ऑफिशियल के बीच खेला गया। मैच में नैनीताल फ्लैट्स ने लगातार 2 सेटों में जीत दर्ज करते हुए फाइनल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया । फाइनल मैच में मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती सरिता आर्या, विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्च की नगर अध्यक्ष कविता गंगोला, गोपाल रावत, लोकेश जोशी, दया किशन पोखरिया, अनिल गाड़िया रहे। सभी अतिथियों का वॉलीबॉल सचिव शैलेन्द्र बरगली के द्वारा स्वागत किया गया। संचालन मनोज बिष्ट एवं नीरज बिष्ट के द्वारा किया गया । खीमराज देऊपा के द्वारा अपने पिताजी शहीद दर्पण सिंह देऊपा की याद में मैंन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया। रेफरी के रूप में मोहन कोरंगा, पुरान बिष्ट, मनोज वर्मा, स्कोरर मदन बिष्ट रहे। मैच में सहयोग करने वाली कमेटी में श्री अरविंद पडियार, खजान डंगवाल, आनंद बिष्ट, संतोष कुमार, मोहित लाल साह, लाल सिंह बिष्ट, मोहित रौतेला, चंद्र लाल साह, मुकेश साह, गोविंद बोरा, कमल बिष्ट, दीपक बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, बालम मेहरा, गोविंद बिष्ट, रोहित भाटिया, सुरेश चंद्रा आदि बहुत सारे खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad