नैनीताल ओल्ड लंदन हाउस से लगे फर्नीचर के गोदाम में लगी आग, मची अफरा तफरी

नैनीताल। नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में फिर एक बार आग लगने से हड़कंप मच गई। रात ढाई बजे फर्नीचर के गोदाम में आग लगने से पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। इसी जगह अगस्त में ही आग लगने से 72 वर्षीय महिला की मौत हुई थी। अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की पड़ताल में जुटा हुआ है। बता दें कि नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में स्थित ओल्ड लंदन हाउस में बीते 27 अगस्त को अग्निकांड के चलते 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। अग्निशमन विभाग व प्रशासन आग लगने के कारण अब तक पता नहीं लगा पाए और ईधर उसी भवन से लगे गोविंद कन्नौजिया की कन्नौजिया फर्नीचर हाउस में आग लग गई। जानकारी के अनुसार सोमवार ढाई बजे रात भवन में अचानक आग लग गई थी। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की टीम भी फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंच गई। लगभग सवा घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एफएसओ देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आग लगने से नुकसान व आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement